बिलासपुर

मछली की जगह जाल में फंसा मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले की ऐतिहासिक नगरी और तालाबों के शहर के रूप में मशहूर रतनपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध आठा बीसा तालाब में मछुआरों के जाल में एक विशाल मगरमच्छ फंस गया। बताया जा रहा है कि सुबह मछुआरे रोज की तरह तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे, तभी जाल में असामान्य रूप से भारी वजन महसूस हुआ।

Advertisement

जब जाल को किनारे खींचा गया तो उसमें करीब 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ फंसा हुआ नजर आया। मगरमच्छ को देखते ही मछुआरों के होश उड़ गए और देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग तालाब किनारे जमा हो गए।

Advertisement

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे वन विभाग ने अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button