बिलासपुर
नशे में धुत युवक कार में सोते रहे, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में देर रात नशे में धुत दो युवक कार के अंदर सोते हुए मिले मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है जहां श्याम होटल के पास रात करीब 3 बजे ये दोनों युवक कार में बेसुध हालत में पड़े रहे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक करीब एक घंटे तक कार में ही सोते रहे इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया पुलिस ने सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है वहीं इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।




