बिलासपुर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मस्तूरी मेन रोड स्थित अंबेडकर चौक के पास स्कॉर्पियो क्रमांक CG 10 AV 1589 ने पल्सर बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रघुनंदन कुर्रे और राजा बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रघुनंदन कुर्रे को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजा बंजारे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। घटना के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button