बिलासपुर

डांस फ्लोर से शुरू हुआ विवाद, क्लब के बाहर मारपीट में बदला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है जहां क्लब के बाहर युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला एमिगोस क्लब के बाहर का है जहां 28 मार्च की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान डांस फ्लोर पर शुरू हुआ विवाद बाहर निकलते ही मारपीट में बदल गया आरोप है कि शिवा राव और उसके साथियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की जिससे युवक को आंख और सिर में चोट आई है।

Advertisement

पीड़ित की शिकायत पर तारबहार थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है बताया जा रहा है कि घटना देर रात की होने के कारण शिकायत अगले दिन दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button