बिलासपुर

रामकथा आयोजन समिति की बैठक मैं तैयारी को लेकर विचार विमर्श ..विजय कौशल महाराज 11फरवरी से सुनाएंगे राम कथा, 10 को निकलेगी कलश यात्रा.…

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर / शहर में 11 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक राम कथा का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में होने जा रहा है।इसके पहले 10 फरवरी को जगन्नाथ मंगलम से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो लालबहादुर शास्त्री शाला परिसर में जाकर समाप्त होगी। 11 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से विजय कौशल जी महाराज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में रामकथा का वाचन करेंगे। राम कथा आयोजन समिति के द्वारा 2007 से राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा आयोजन समिति में 1000 से अधिक सदस्य हैं रामकथा आयोजन समिति की बैठक में सभी ने राम कथा आयोजन को लेकर अपने अपने सुझाव दिए। सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है। राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया राम कथा का आयोजन सर्वप्रथम 2008 में हुआ था फिर 2012 में हुआ। तत्पश्चात दो हजार अट्ठारह के बाद 2023 में होने जा रहा है। विजय कौशल महाराज राम इस कथा को सुनने के लिए अधिक से अधिक लोग लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पहुंचेंगे। रामकथा का बहुत अधिक महत्व है सभी को कथा सुनना चाहिए। रामकथा आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 2004 से राम कथा आयोजन की यही समिति बहुत अच्छे से काम कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कलश यात्रा एवं कथा में महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम और अच्छा होगा।उन्होंने कहा है कि 10 फरवरी को कलश यात्रा जगन्नाथ मंगलम से निकलेगी।

रामकथा से शहर में सकारात्मक होगा ज्यादा से ज्यादा लोग राम कथा में आए सुने और कथा को आत्मसात करें जीवन में बदलाव आएगा,खुशियां आनंद मिलेगा।सभी की सहभागिता होना चाहिए। विजय कौशल महाराज के मुख से श्री राम कथा सुनने के लिए लोग अपने रिश्तेदार को भी यहां बुलाएं।सांसद अरुण साव ने भी राम कथा आयोजन को लेकर खुशी जताई और कहा कि शहर के लिए गौरव की बात है। शहर में हमारा शांतिप्रिय धार्मिक वातावरण बनेगा। मीडिया से चर्चा करते हुए आयोजन समिति की श्रद्धा ठकराल ने बताया कि राम कथा आयोजन में महिला श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहेगी और अधिक से अधिक महिलाएं शहर से कलश यात्रा में भी शामिल होंगी । उन्होंने कहा कि सभी के मन निर्मल होना चाहिए और राम कथा सुनने से सभी के मन में एक अच्छे भाव पवित्र और अच्छे संस्कार के साथ ही निर्मल होता है। रामकथा के पंडाल में जाते ही मन निर्मल हो जाता है।बुद्धि सद्बुद्धि हो जाती है। आयोजन समिति की इस बैठक मैं यह तय हुआ कि 10 फरवरी को कलश यात्रा में विजय कौशल महाराज शामिल होंगे और 10 तारीख को ही विजय कौशल महाराज आयोजन समिति के सदस्यों को मार्गदर्शन भी देंगे। रामअवतार अग्रवाल के निवास में विजय कौशल महाराज आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
आज की बैठक में रामकथा आयोजन समिति के प्रमुख पूर्व मंत्री अमर अग्वाल, रामअवतार अग्रवाल , गुलशन ऋषि, सुनील संथालिया, महेश अग्रवाल, मोती सुल्तानिया बृजमोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, शशि अग्रवाल, के अलावा महेश दुबे विजय ताम्रकार, मनीष अग्रवाल, जवाहर शराफ, कमल छाबड़ा, दुर्गा सोनी सोनी दुर्गा सोनी , अमरजीत दुआ, प्रीतम, रजनी मीना गोस्वामी, अरुणा दीक्षित,प्रतिभा शर्मा, रूपाली गुप्ता, छाया ठकराल सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शराफ, अमित दुबे, राजेश मिश्रा, सुधीर खंडेलवाल, अनूप तिवारी, राजा अवस्थी,अमित तिवारी, गोपी घरवाली अर्जुन पिक्चर, वल्लभ राव, कमल कौशिक, मुरली कृष्ण मोहन पांडे, महेंद्र जैन, रंगा नादम, मोती गंगानी,श्याम साहू ,राजेश जयसवाल, दीपक सिंह ठाकुर,विजय सिंह, अंजना वर्मा , शुकांत वर्मा के अलावा अनेक सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button