अम्बिकापुर

कम्प्यूटर रहे ना ऑपरेटर, पंचायतों में चर्चा आज भी है जिंदा….


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर – (सरगुजा) एक दौर था जब शासन प्रशासन स्तर से जनपद पंचायत क्षेत्र के तमाम 69 ग्राम पंचायतों के सभी योजनाओं जैसे मनरेगा, जन्म मृत्यु, अविवादित नामांतरण बंटवारा ,नये निर्माण कार्यों के मांग पत्र मासिक जानकारी आदि एकत्रित कर जनपद पंचायत जिला पंचायत तक आनलाईन पहुंचाने के नजरिए से वर्ष 2017-18 में प्रत्येक 10 ग्राम पंचायत के पीछे एक आदर्श पंचायत का चयन किया जाकर कम्प्यूटर सह आपरेटर की नियुक्ति की गई थी परन्तु आज कम्प्यूटर रहे ना आपरेटर अलबत्ता पंचायतों में इसकी जिक्र ही बाकी रह गया है।

पंचायतों में स्थापित कम्प्यूटर कक्ष का क्या हुआ आज भी अपने आप में सवाल बना हुआ है। जनपद क्षेत्र के 6 चयनित ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर सिस्टम लगा कर आपरेटर नियुक्त किये गये थे अब उन पंचायतों में कुछ भी बाकी नहीं है। क्षेत्र के सरपंच सचीवो ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर के योजनाओं की जानकारी आदान प्रदान किये जाने व्यवस्था बनाया गया था परन्तु यह तकनीक असफल रहा और बाद में बंद हो गया। कार्यरत आपरेटर भी बेरोजगार हो गए। खरीद किये गए कम्प्यूटर सिस्टम का क्या हुआ कार्यालयीन फाइल जानते हैं या सम्बंधित विभागीय अधिकारी।


कुछ पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि व्यवस्था बेहतरीन था लेकिन सुचारू ढंग से संचालित नहीं हो सका उपर के कार्यालयों में जानकारी भेजने सहुलियत हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button