देश

नाव में खाना बनाते वक्त फटा सिलेंडर, 4 मजदूरों की मौत…..

बिहार के पटना स्थित मनेर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सोन नदी में नाव पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव बालू से भरी हुई थी।

फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नाव पर सवार लोग हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया, चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि नाव के परखच्चे उड़ गए।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसा गंगा घाट के करीब हुआ। इसमें कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button