बिलासपुर

नेहरू नगर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, लाखों का नुकसान, परिवार बाल-बाल बचा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में देर रात हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने दहशत फैला दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement

शहर में इन दिनों गैस सिलेंडर और फ्रिज ब्लास्ट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसने लोगों की चिंता और डर दोनों को बढ़ा दिया है। हाल ही में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार को एक ओर ऐसी घटना सामने आई है। नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में रात करीब 3 बजे की है, जब तेज धमाके की आवाज से पूरा परिवार नींद से जाग गया।

Advertisement

परिजन जब कमरे में पहुंचे तो हर तरफ धुआं और मलबा फैला हुआ था। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद पता चला कि गैस सिलेंडर फट गया है। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि कमरे की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां तक टूट गईं। घर में रखा टीवी, फ्रिज और शादी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि पास में रखी अलमारी की वजह से बड़ा हादसा टल गया और बगल के कमरे में सो रहे लोग सुरक्षित बच गए। पीड़ित अंकुर कुमार चौबे ने बताया कि हाल ही में उनके घर में शादी हुई थी और नया सामान रखा हुआ था, जो इस हादसे में पूरी तरह बर्बाद हो गया।करीब 18 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि शहर में इन दिनों गैस और फ्रिज ब्लास्ट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसी ही एक घटना में एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। नेहरू नगर की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सावधानी ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

Related Articles

Back to top button