बिलासपुर

पत्नी की हत्या करके फरार होने वाला आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाटा के सनफ्लावर कॉलोनी में हुए महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

पति-पत्नी के विवाद के चलते पति ने पत्नी की मुंह को तकिए से दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी जितेंद्र शेट्टी ने एक पत्र भी छोड़ा था जिसमें आत्महत्या करने का जिक्र किया गया था। पुलिस इस मामले में आरोपी पति की तलाश लगातार कर रही थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी जितेंद्र शेट्टी बिलासपुर स्टेशन में है पुलिस तत्काल पहुंची और आरोपी को धरदबोचा। हम आपको बता दें कि आरोपी जितेंद्र शेट्टी ने पुलिस को गुमराह कर अयोध्या में आत्महत्या करने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही करते न्यायालय पेश कर दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button