रायपुर

मोबाइल हैक कर लाखों की साइबर ठगी, झारखंड के दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3 लाख 94 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी मैसेज भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करते थे और फिर बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रकम उड़ा लेते थे। मामले में थाना डीडी नगर में बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

Advertisement

प्रार्थी विष्णु दत्त बघेल के मोबाइल पर आए संदिग्ध मैसेज खोलने के बाद उनके यूको बैंक और एक्सिस बैंक खातों से 8 से 10 नवंबर 2025 के बीच कुल 3.94 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर बोकारो पहुंचकर विशाल कुमार सिंह और महेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक चेकबुक और दो हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों व सोशल मीडिया आईडी का तकनीकी विश्लेषण कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button