छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: नशे में युवक गिरा पटरी पर, ट्रेन से कटकर मौत

 

Advertisement

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में युवक के गिरने से उसकी मौत हो गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक असंतुलित होकर पटरी पर गिर पड़ा और चलती ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर के दो हिस्से हो गए।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कौन था और वह स्टेशन पर कैसे पहुंचा।

 

Related Articles

Back to top button