छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 38 सिविल जजों का प्रमोशन, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 38 सिविल जजों को जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नत किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा आदेश जारी किया गया है। लंबे समय से जूनियर डिवीजन में सेवाएं दे रहे न्यायिक अधिकारियों को अब सीनियर डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह पदोन्नति न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों की नई पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। हाईकोर्ट के इस निर्णय से न्यायिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों के कैरियर विकास को नई गति मिलेगी।




