रायपुर

एक्सीडेंट के बाद विदेशी महिला का सड़क में उतरकर हंगामा,पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया खुलासा

 

Advertisement

(आशीष मौर्य) : रायपुर के वीआईपी रोड पर 5 फरवरी की रात हुए सड़क हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस हादसे में उज्बेकिस्तान की एक युवती द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने से तीन युवक घायल हुए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि यह युवती देह व्यापार के लिए रायपुर लाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य दलाल जुगल कुमार समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन माध्यम से ग्राहकों को विदेशी युवतियों की तस्वीरें और रेट भेजते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है, और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Advertisement

यह मामला तब सामने आया जब विदेशी महिला अपने साथी के साथ 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत VIP मेन रोड मे कार से घूम रही थी, तभी उनकी कर एक्टिवा वाहन को ठोकर मार दी जिसमे तीन युवक सवार थे,घटना मे तीनों युवकों को चोट आई थी, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में जब आरोपियों की गिरफ्तारी की तो एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ.

Related Articles

Back to top button