ना पाक के खिलाफ डिफेंस की तैयारी, कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – देश आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का मन बना चूका है. इसमे सरकार को देश के नागरिकों का सहयोग अहम है. आपात स्थिति से निपटने उसने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दिया है. कलेक्टर ने केंद्रीय उपक्रमों, स्वास्थ्य विभाग, ncc के अधिकारियो के साथ बैठक कर मॉक ड्रील पर चर्चा कि, खास तौर पर जनता को सभी परिस्थितियों मे संयमित रहने के लिए जागरूक करने कहा है.
यह मॉकड्रील सिविल डिफेन्स के लिए किया जायेगा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए यह आदेश जारी किया है. देश आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का मन बना चूका है. इसमे सरकार को देश के नागरिकों का सहयोग अहम है. हमला करने और झेलने के लिए उसने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दिया है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे एक अभियान कि तरह अगले आदेश तक छत्तीसगढ़ समेत प्रमुख राज्यों मे चलाया जायेगा. बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा 7मई को सायरन बजते ही बचाव और सुरक्षा का मॉक ड्रील किया जाएगा. इसके लिए उन्होंने मंथन सभागार मे केंद्रीय उपक्रमों ntpc secl ncc के अधिकारियो बिलासा दायी एयरपोर्ट के डायरेक्टर और प्रमुख विभागों के साथ बैठक मे इस पर चर्चा कर तैयारी के सम्बन्ध मे जानकारी ली.
कलेक्टर ने कहा इसकी शुरुआत कि जा रही है इसके बाद जागरूकता, सुरक्षा और बचाव के तरीके बताये जायेंगे. खास तौर पर जनता को सभी परिस्थितियों मे संयमित रहने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया.
यह अच्छी बात है कि छत्तीसगढ़ कि सीमा पडोसी मुल्क पाकिस्तान से कहीं नहीं मिलती. बिलासपुर देश के उन 244 शहरों में शामिल है जहां इस तरह का मॉक ड्रिल किया जाएगा.




