बिलासपुर

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, तलवार से काटा केक, वायरल हुआ वीडियो….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए नवयुवकों ने बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। रतनपुर बाईपास रोड पर देर रात कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी रोककर सड़क को ही पार्टी स्पॉट में बदल दिया। वायरल हुए वीडियो में युवक तेज आवाज में पटाखे फोड़ते और तलवार से केक काटते दिखाई दे रहे हैं, जो शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक सड़क पर हुड़दंग मचा रहे हैं, जिससे राहगीर और वाहन चालक परेशान हुए और हादसे की आशंका भी बनी रही। लोगों ने इस तरह खुलेआम कानून तोड़ने की घटना को लेकर पुलिस गश्त और उसकी मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शहर में लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो युवाओं के बीच कानून के खौफ की कमी को दर्शाते हैं।

Advertisement

मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शहर के युवा आखिर किस दिशा में जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button