छत्तीसगढ़

कांग्रेसजनों ने केक काटकर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 15 सितम्बर को कांग्रेस भवन में  केक काट कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम का जन्मदिवस मनाया गया। गई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि श्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। ,उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाने के लिए पदयात्रा की। बूथ ,सेक्टर और ज़ोन स्तर पर कांग्रेस को संगठित करने में अपनी अहम भूमिका अदा की है।

श्री मरकाम ने स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर पूरे विधानसभा में पदयात्रा के माध्यम से स्वतन्त्रता की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका और आज़ादी के संघर्षों को जनता तक पहुचाया।  विजय पांडेय ने कहा कि मोहन मरकाम जिस सक्रियता से काम कर रहे है। उसका सुखद परिणाम 2023 के विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस को निश्चित  मिलेगा।


ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि श्री मोहन मरकाम एक सहज,सरल ,सौम्य राजनेता है । कार्यकर्ताओ से सहज भाव से मिलते है ,उन्हें प्रोत्साहित करते है। ,विजय केशरवानी ने कहा कि मरकाम जी के नेतृत्व में  कांग्रेस ने सभी उपचुनाव में जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अध्यक्ष  मोहन मरकाम, भारत जोड़ो यात्रा में श्री राहुल गांधी के साथ कदम से कदम  मिलाकर चले हैं, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव श्री मरकाम  के नेतृत्व में लडा जाएगा। और कांग्रेस निश्चित जीतेगी ।


कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, योग सदस्य रविन्द्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, ज़फर अली, एसएल रात्रे, राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय, विनोद साहू, मोती ठारवानी, अरविंद शुक्ला,विनय अग्रवाल,समीर अहमद,देवेंद्र सिंह,सुभाष ठाकुर,गंगाराम लश्कर, रूपेश रोहिदास, रामचन्द्र क्षत्री,राजेन्द्र वर्मा,गजेंद्र श्रीवास्तव,अन्नपूर्णा ध्रुव,पुनाराम कश्यप, पुष्पेंद्र साहू, श्यामलाल चंदानी,तजम्मुल हक,सन्तोष गुप्ता राजेश ताम्रकार,वीरेंद्र सारथी,हरमेंढर शुक्ला,शमशेर खान, अर्जुन सिंह, संजय यादव,सतीश गोयल,मोहन जायसवाल,कासिम अली,अजय काले, हेरि डिनायल,चन्द्रहास केशरवानी,राज कुमार यादव,अतहर खान,हरीश ठाकुर,बद्री यादव,राज कुमार बंजारे,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button