छत्तीसगढ़

कांग्रेस निकालेगी 2 अक्टूबर को 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को एक-दिवसीय विधानसभा-स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

यात्रा के माध्यम से प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्रामों में पहुंचकर राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अपने विगत 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़वासियों के साथ किये गये छल से आमजनता को अवगत कराया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम, यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन किया जाना है।

Advertisement

कार्यक्रम में लोकसभा स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा एवं रायगढ़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर एवं कांकेर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग एवं बिलासपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा एवं जांजगीर तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button