बिलासपुर

शादी की खुशियाँ बदली मातम में, युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – शुक्रवार रात बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में शादी की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं, जब दो युवकों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन से चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक राम भजन यादव को परिजन तुरंत बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ हत्या और बलवा की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

बिल्हा के खपरी गांव की यह दिल दहला देने वाली वारदात एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां माहौल में खुशियों का रंग था। लेकिन इसी बीच दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना गहरा गया कि कुछ ही मिनटों में भिड़ंत मारपीट में बदल गई।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान तीन-चार युवकों ने मिलकर राम भजन यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ राम भजन को तुरंत परिजनों ने बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप निषाद और उसके साथ शामिल तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और हत्या व बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।गांव में इस घटना के बाद मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button