देश

कांग्रेस नेता को 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल…..पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

(शशि कोन्हेर) : पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को झटका लगा है। कोर्ट ने राजा पटेरिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। साथ ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पटेरिया को दमोह जिले के हटा से पन्ना पुलिस ने सुबह सात बजे गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।

उधर, प्रदेश कांग्रेस ने पटेरिया को नोटिस दिया है। संगठन ने उनके बयान को आपत्तिजनक और निंदनीय माना है। नोटिस का उत्तर उन्हें तीन दिन में देने के लिए कहा है। यदि वे उत्तर नहीं देते हैं या वह संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जा सकती है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते हैं, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है, घृणा की अति है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button