देश

शादी का कार्ड नहीं, साइबर ठगी का जाल! वॉट्सऐप वेडिंग कार्ड स्कैम से बचें

 

Advertisement

जैसे-जैसे डिजिटल दुनिया हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बनती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी भी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने लगे हैं। हाल ही में एक नया और बेहद खतरनाक स्कैम सामने आया है – वॉट्सऐप वेडिंग कार्ड स्कैम।

Advertisement

इस स्कैम में साइबर ठग एक नकली डिजिटल शादी का कार्ड तैयार करते हैं और उसे वॉट्सऐप पर भेजते हैं। यह मेसेज अक्सर किसी जान-पहचान वाले के नाम से आता है, जिससे लोगों को लगता है कि यह किसी अपने की शादी का आमंत्रण है।

जैसे ही यूज़र लिंक पर क्लिक करता है, वह या तो किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है, या फिर उसके फोन में एक खतरनाक मालवेयर डाउनलोड हो जाता है।

कुछ मामलों में यह कार्ड APK फाइल के रूप में होता है, जो ऐप की तरह इंस्टॉल होकर फोन को पूरी तरह कंट्रोल कर सकता है। इसके ज़रिए ठग बैंकिंग ऐप्स की जानकारी, पासवर्ड्स और पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं।

साइबर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, कई बार ऐसे हमलों के तुरंत बाद ही यूज़र्स का बैंक अकाउंट खाली हो जाता है या फोन पूरी तरह काम करना बंद कर देता है।

तो क्या करें आप सुरक्षित रहने के लिए?

किसी भी अनजान नंबर से आए वेडिंग कार्ड लिंक को न खोलें।

अगर शक हो, तो संबंधित व्यक्ति को कॉल करके पुष्टि करें।

अपने फोन में भरोसेमंद एंटी-वायरस ऐप इंस्टॉल करें।

समय-समय पर डेटा का बैकअप लेते रहें।

याद रखें, एक छोटी सी सावधानी आपको बड़ी ठगी से बचा सकती है।

 

Related Articles

Back to top button