खेल

VIDEO : छक्कों की हैट्रिक से धोनी ने रच दिया ये इतिहास….

Advertisement

IPL 2024 में मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उस वक्त बल्लेबाजी करने आए जब 20वें ओवर में 4 गेंदें शेष थी. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट किया जिसके बाद धोनी मैदान में आए और लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़ तहलका मचा दिया.

Advertisement
Advertisement

धोनी ने विंटेज स्टाइल में मैदान में आते ही छक्कों की बरसात की जिससे फैंस झूमने को मजबूर हो गए. धोनी ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाने की भरपूर कोशिश की लेकिन सिर्फ 2 रन ही बटोर सके. इस तरह धोनी 4 गेंद पर 500 के स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे.

Advertisement

इस छोटी लेकिन धमाकेदार पारी के दौरान धोनी ने IPL में 5000 रन भी पूरे कर लिए. धोनी IPL में 5 हजार रन बनाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले ये मुकाम विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने हासिल किया था.

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
विराट कोहली
रोहित शर्मा
शिखर धवन
सुरेश रैना
महेंद्र सिंह धोनी


IPL में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के
64 – धोनी (309 गेंद)
33 – पोलार्ड (189)
29 – जडेजा (173)
28 – हार्दिक (117)
23 – रोहित (88)

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button