छत्तीसगढ़

कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष 100 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में हुए  शामिल..

Advertisement

बस्तर लोकसभा चुनाव से ठीक 6 दिन पहले कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य समेत 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मंत्री केदार कश्यप ने भगवा गमछा पहनाकर सभी का प्रवेश करवाया।

Advertisement

भाजपा प्रवेश करने के बाद बलराम मौर्य ने कहा कि, पिछले 27 साल से मैंने कांग्रेस के लिए ईमानदारी से काम किया। परिणाम के रूप में मुझे सिर्फ अपमान मिला। अब अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ा और भाजपा में शामिल हुआ हूं।

बलराम मौर्य ने कहा कि, मैं एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस में शामिल हुआ था। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री, फिर ब्लॉक अध्यक्ष, भूपेश बघेल जब प्रदेश अध्यक्ष थे, तब प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी थी। बस्तर जिले में ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर था।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से काफी प्रभावित हुआ हूं। इसलिए भाजपा में ही शामिल होने का मन बनाया। आज 100 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button