रायपुर
सिलेंडर से भरे ट्रक और मालवाहक ट्रक की टक्कर….

रायपुर में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड नंबर 2 पर गोंदवारा जिओ पेट्रोल पंप के सामने सिलेंडर से लोडेड ट्रक और मालवाहक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन सिलेंडर से लोडेड ट्रक होने के कारण हादसे के बाद बड़ा खतरा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




