छत्तीसगढ़
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान…..

बालोद जिले में एक अज्ञात युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरी घटना में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया।
पहली घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के चिखलाकसा और कारूटोला गाँव के बीच की है, जहाँ एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। दल्लीराजहरा से दुर्ग जा रही ट्रेन से कटने के कारण युवक की गर्दन और धड़ अलग हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है ताकि मृतक की पहचान हो सके।




