देश

चीन सीमा से सटे देश के पहले गांव माणा में 4जी सेवा शुरू, डिजिटल देवभूमि का सपना साकार

(शशि कोन्हेर) : चमोली :  उत्तराखंड में डिजिटल देवभूमि का सपना साकार हो रहा है। चीन सीमा से सटे देश के पहले गांव माणा में भी शनिवार को रिलायंस 4जी सेवा की शुरुआत हो गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से माणा में रिलायंस 4जी सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो की ओर से 4जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को मिली सुविधा
चारधाम यात्रा व श्री हेमकुंड साहिब, लोकपाल की यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को यह सुविधा मिली है। इससे प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। अक्टूबर में केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमांत गांव माणा में जनसभा की थी। इसके बाद माणा गांव देशभर में सुर्खियों में आ गया।

तब प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया था कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही माणा गांव पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को 4जी कनेक्टिविटी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4जी सेवा का वर्चुअली उद्घाटन करने के बाद कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही चार धाम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button