छत्तीसगढ़

बच्चों ने किया जिला मत्स्य पालन केंद्र का भ्रमण सेंट जोसेफ हायर सेकेंड्री स्कूल का आयोजन

(राम प्रसाद गुप्ता) मनेन्द्रगढ़ सेंट जोसेफ हायर सेकेंड्री स्कूल झगराखांड के कृषि संकाय के 11 वीं, 12 वीं और जीव विज्ञान के छात्रों ने कोरिया जिला मत्स्य पालन केंद्र बेलबहरा एवं भारत एग्रो प्रोडक्ट पोल्ट्री फार्म कठौतिया का शैक्षणिक भ्रमण और अवलोकन किया।


इस मौके पर सहायक जिला मत्स्य अधिकारी एच. एन. वर्मा ने विद्याथियों को बताया कि कैसे बडी मछलियों को तालाब से निकाला जाता है। कौन से इंजेक्शन दिये जाते हैं। कैसे ब्रीड तैयार किये जाते हैं। कितने दिन का समय लगता है।

कितने दिन के बाद मछलियों के बच्चों को विज्ञान/मत्स्य की भाषा में क्या नाम दिया जाता है एवं इसके अतिरिक्त विद्याथियों के द्वारा मत्स्य से संबंधित पूछे गये सभी सवालों का बहुत ही सरल शब्दों में जबाब देते हुये उनका शंका समाधान करते हुये मार्गदर्शन किया एवं इस दौरान विकासखंड खडगवां के मत्स्य निरीक्षक प्रिया दुबे ने भी बच्चों को मत्स्य से संबंधित एवं कृषि विज्ञान की पढ़ाई करने से मिलने वाली नौकरी एवं अन्य लाभों के बारे में बताया।
  

भारत एग्रो प्रोडक्ट के मालिक मो. राशीद इराकी, नाबिल इराकी ने अपने फार्म के अंदर बच्चों को सारी फार्म में घूमाते हुए उन्हे पोल्टीफार्म, पोल्ट्री के दानों, उन्हें लगने वाले दवाइयों, बीमारियों, उनकी वातानुकूलित हवा ,पानी एवं फुड के बारे में बताया एवं फुड बनाने मशीन भी दिखाई तथा जानकारी दिया।
   

इस दौरान मत्स्य जमादार पुष्पराज वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर जिशा, शिक्षक गेंदलाल गोवाल,एडवर्ड विंसेंट, रुति पटेल,बासिल इराकी, एम. एस. एन. विश्वास उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button