छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल, 7 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षकों का तबादला

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक 7 निरीक्षकों और 3 उपनिरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू और अजय कुमार साहू को बिलासपुर भेजा गया है।

वहीं प्रेम प्रकाश अवस्थिया को रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को कांकेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा तीन उपनिरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। यह आदेश 15 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।




