छत्तीसगढ़

नया रायपुर में IPL का रोमांच, RCB के दो मुकाबलों की टिकट बिक्री शुरू

नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह है कि 10 मई को होने वाले Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के मुकाबले की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है। टिकट खुलते ही फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement

वहीं 13 मई को होने वाले Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 4 मई से शुरू होगी। नया रायपुर में लगातार दो बड़े मुकाबलों के आयोजन से क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा और शहर में आईपीएल का माहौल और भी गर्म होने वाला है।

Advertisement

आयोजकों के मुताबिक एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार टिकट ही बुक किए जा सकेंगे। टिकट Royal Challengers Bengaluru की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में फैंस के ऑनलाइन बुकिंग करने की संभावना को देखते हुए जल्द टिकट बुक कराने की अपील भी की गई

Related Articles

Back to top button