छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले दो दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बलौदाबाजार में सबसे अधिक 6 सेंटीमीटर वर्षा हुई, जबकि मनेंद्रगढ़, कोमाखान और बरपाली में 4 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर, सकरी, जांजगीर, खरसिया, बागबाहरा और मस्तूरी समेत कई इलाकों में 2 से 3 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button