छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने पेश किया आदर्श संसदीय आचरण का उदाहरण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की सराहना करते हुए कहा कि इस विधानसभा ने न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के सामने आदर्श संसदीय आचरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में जिस तरह की संसदीय परंपराएं और मर्यादाएँ निभाई जाती हैं, वह अन्य विधानसभाओं और लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।




