छत्तीसगढ़

इंदौर-रायपुर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के आधे घंटे बाद आई तकनीकी खराबी

मंगलवार सुबह इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद विमान में अचानक झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

Advertisement

घटना के बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को वापस इंदौर एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। एयरलाइन द्वारा फ्लाइट को तत्काल कैंसिल कर दिया गया और यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड प्रदान किया गया।

Advertisement

घटना से घबराए यात्रियों ने बताया कि झटका लगने के बाद सब कुछ अचानक हो गया और उन्हें कुछ पल के लिए डर लगा कि क्या होने वाला है। हालांकि एयरलाइन की टीम और पायलट की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button