छत्तीसगढ़

चरणदास महंत, भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव बैठक में शामिल होने, दिल्ली हुए रवाना

रायपुर : राजनीतिक मायने से देखा जाए तो साल 2023 छत्तीसगढ़ के लिए बेहद ही अहम है। क्योंकि 7 और 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है।

चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। कांग्रेस ने 15 नवंबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की और इसके बाद से ही कांग्रेस के लोंगों को प्रत्याशियों की दूसरी सूची का बेसब्री से इतंजार है।

  लोगों के इस इंतजार के बीच सीएम भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विस अध्यक्ष चरणदास महंत दिल्ली रवाना हुए हैं।

दिल्ली में कल कांग्रेस कमेटी की एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में बची हुई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के मनाम पर मुहर लगाई जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि, कल ही कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button