रायपुर
कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह रायपुर लाया गया, पीआरए ग्रुप शूटआउट मामले में कोर्ट में किया जाएगा पेश

रायपुर – कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाया गया है। मयंक सिंह झारखंड की जेल में बंद था, जहां से झारखंड पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे रायपुर के लिए रवाना किया था।
जानकारी के मुताबिक मयंक सिंह का नाम रायपुर स्थित पीआरए ग्रुप के दफ्तर के सामने हुए शूटआउट मामले से जुड़ा हुआ है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पुलिस मयंक सिंह से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई थी।
गैंगस्टर मयंक सिंह को आज ही रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग कर सकती है। माना जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान इस मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




