रायपुर

राजधानी में 23 जनवरी से लागू होगी पुलिस आयुक्त प्रणाली, कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राजधानी रायपुर की पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

Advertisement

कैबिनेट ने रायपुर महानगरीय पुलिस जिला में पुलिस आयुक्त प्रणाली को 23 जनवरी से लागू किए जाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था कमिश्नरेट सिस्टम के तहत संचालित होगी।

Advertisement

पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज होंगी और पुलिस को त्वरित निर्णय लेने के अधिक अधिकार मिलेंगे।सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और शहरी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे आम जनता को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा मिल सकेगी।

 

Related Articles

Back to top button