छत्तीसगढ़

विजय बघेल को दिल्ली बुलावा,मंत्री बनाये जाने की चर्चा

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। सांसद विजय बघेल को अचानक दिल्ली बुलावे की खबर ने सियासी चर्चा तेज कर दी है कि वे मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में मंत्री बनाये जा रहे हैं। चूंकि वे सोमवार को वे धरम लाल कौशिक के बेटे की शादी में गए हुए थे। इसलिए उन्होंने बिलासपुर से ही दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि अधिकृत तौर पर नहीं की जा रही है कि उनका नाम तय ही है।


छत्तीसगढ़ से यदि विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो यहां से दो नेता केंद्रीय मंत्री हो जाएंगे। विजय बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे जातीय समीकरण भी बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी (कुर्मी) वर्ग से आते हैं। इसलिए भाजपा की सत्ता वापसी की रणनीति में ओबीसी फैक्टर महत्वपूर्ण होता जा रहा है। इसीलिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में दुर्ग के सांसद विजय बघेल को शामिल करने की संभावनाएं काफी जताई जा रही हैं। इससे बीजेपी ओबीसी ट्रंप कार्ड खेल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button