
(रायपुर ब्यूरो) : राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगोली गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारात से लौट रही एक माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चटौद थाना विधानसभा क्षेत्र के निवासी स्वराज माजदा वाहन में सवार होकर थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी चौथिया-छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के पास यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर के बाद माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और प्रशासन द्वारा सहायता पहुंचाई जा रही है।




