कोरबा
कट्टा लेकर महिला को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस बरामद

कोरबा जिले के जटगा चौकी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक महिला को कट्टा लेकर धमकाने पहुंचा था, जिसके बाद महिला ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब 10 साल से इस कट्टे को अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




