छत्तीसगढ़

प्रयागराज से छग आ रही बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कवर्धा – सोमवार सुबह प्रयागराज से आ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। हादसा कुकदूर क्षेत्र में हुआ है। काफी मशक्कत के बास बस में फंसे शव को बाहर निकाला गया।

Advertisement
Advertisement


जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से मध्य प्रदेश नंबर की बस एमपी 18पी 0383 सोमवार सुबह करीब 9 बजे बेमेतरा जा रही थी। अभी बस कवर्धा-बेमेतरा बार्डर पर पंडरिया ब्लॉक के बजाग-कुकदुर मार्ग पर हनुमत खोल के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।
हादसे के समय बस में 60 यात्री थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। जबकि एक यात्री की मौत हो गई है। अभी घायलों और मृतक यात्री को लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है। सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। यहां के डॉक्टर पी साधु ने बताया 7 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी का प्राथमिक उपचार जारी है। अभी हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हुई होगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button