बिलासपुर

पेट्रोल पंप पर दबंगई, आरक्षक समेत दो पर युवक से मारपीट का आरोप, CCTV वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में पेट्रोल पंप पर दबंगई का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक की मामूली बाइक टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मारपीट करने वालों में एक आरक्षक भी शामिल बताया जा रहा है।

Advertisement

आरोप है कि आरक्षक अभिषेक बख्श ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में युवक के साथ मारपीट होती साफ दिखाई दे रही है।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसएसपी ने आरक्षक अभिषेक बख्श को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button