बिलासपुर

“रन फॉर आयुर्वेद” का भव्य आयोजन, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ….

बिलासपुर – दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर में आज “रन फॉर आयुर्वेद” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ भारत का संदेश देने पर केंद्रित रहा।

Advertisement

संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन तथा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Advertisement

रन फॉर आयुर्वेद की शुरुआत कलेक्टोरेट से हुई और समापन मरीन ड्राइव स्थित तिरंगा स्थल पर किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे रामेश्वर बरगाह, द्वितीय स्थान पर नरेश कौशिक और तृतीय स्थान पर बसंत कुमार। वहीं दिव्या और रविकांत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल ध्रुव ने प्रदान किए।इस मौके पर प्रतिभागियों ने आयुर्वेदिक जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और संतुलित आहार-विहार को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. निशांत कौशिक, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. अजय भारती, डॉ. विश्वनाथ पटेल, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रभात पटेल, योग चिकित्सक योगेंद्र चौहान, सक्षम संस्था की रेखा गुल्ला और एनएसएस प्रभारी मोना केवट का विशेष सहयोग रहा।”रन फॉर आयुर्वेद” ने न केवल प्रतिस्पर्धा का उत्साह जगाया, बल्कि लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश भी दिया।

Related Articles

Back to top button