खेल

स्टीव स्मिथ का बड़ा ऐलान, ODI क्रिकेट को कहा अलविदा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया और स्टीव स्मिथ के वनडे करियर का भी अंत हो गया।

Advertisement

वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले स्मिथ टेस्ट और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्मिथ ने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू किया था। इसके बाद बल्लेबाजी में कमाल करते हुए वह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 170 वनडे मैच खेले और 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 34.67 की औसत से 28 विकेट भी अपने नाम किए।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button