
(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में शेर ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। कर्मचारी शेर को खाना खिला रहा था, तभी अचानक शेर ने उस पर झपट्टा मार दिया।
इस हमले में कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना से जू प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच की जा रही है।




