देश

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप….

बिहार के हाजीपुर में यात्रियों से भरी बस में आग लगने की वजह से हड़कंप मच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। मामला महात्मा गांधी सेतु पुल का है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement


यात्रियों से भरी बस हाजीपुर से पटना जा रही थी। ये बस महात्मा गांधी सेतु पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में लगी अचानक आग से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान बस के यात्री जान बचाकर भाग निकले। बस अभी भी महात्मा गांधी सेतु पुल पर खड़ी है और पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

Advertisement


आग पर काबू पाने के लिए पटना और हाजीपुर के फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। खबर लिखे जाने तक जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button