देश

इस कम्पनी ने घटाए दाम, 22 सितंबर से दूध-पनीर-मक्खन और आइसक्रीम होंगे सस्ते…..

आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। मदर डेयरी ने अपने कई डेयरी और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि यह कदम सरकार के GST 2.0 सुधारों के बाद उठाया गया है।नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।कंपनी के मुताबिक, अब उसका पूरा पोर्टफोलियो या तो जीरो टैक्स कैटेगरी में आता है या सबसे कम 5% स्लैब में। इसी का फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Advertisement

सबसे अहम बदलाव UHT दूध के दाम में किया गया है। अब 1 लीटर टोंड दूध टेट्रा पैक 77 की जगह 75 रुपये में मिलेगा। वहीं, रोजमर्रा का पॉली पैक दूध पहले की तरह बिना किसी बदलाव के पुराने दाम पर ही बिकेगा।इसके अलावा पनीर, मक्खन, चीज, घी, मिल्कशेक और आइसक्रीम की कीमतों में भी कटौती की गई है।

Advertisement

 

  • 500 ग्राम मक्खन अब 305 की जगह 285 रुपये में मिलेगा।
  • 200 ग्राम पनीर 95 की जगह 92 रुपये में।
  • 180 मिली मिल्कशेक 30 से घटकर 28 रुपये में।
  • बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम 35 से घटकर 30 रुपये में।

 

मदर डेयरी का कहना है कि कंपनी उपभोक्ताओं तक कर सुधार का पूरा फायदा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब नजर इस पर है कि क्या अन्य बड़ी एफएमसीजी कंपनियां भी कीमतों में कटौती करेंगी।

Related Articles

Back to top button