बिलासपुर
पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब लगाने के नाम पर ठगी, गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ़्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले में अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है.मोपका निवासी सौरभ साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपियों के द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के लिए हेल्स बर्ग नामक वेबसाइट में पैसे इन्वेस्ट कराकर अच्छा मुनाफा दिखाकर अलग अलग किस्तों में कुल 48 लाख 91 हजार रुपए राशि की धोखाधड़ी की गई है.
मामले में पुलिस ने जांच में महाराष्ट्र निवासी शाकिब अंसारी, अंसारी मेराज, अंसारी फैजल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से तेरा नाग मोबाइल सिम कार्ड जमीन खरीदी की दस्तावेज सोने चांदी खरीदने के बिल और विभिन्न बैंकों के पासबुक एटीएम कार्ड चेक बुक जप्त किया है.




