कोरबा

VIDEO : तेज आंधी-तूफान से गिरा स्कूल का छत….कई बच्चों को आयी गंभीर चोटें

Advertisement

Advertisement

स्कूल में भीषण हादसा हो गया है। तेज आंधी तूफान में स्कूल का छज्जा गिर गया। घटना में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गये। कई बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है। घटना कोरबा जिले के पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की है, जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिर गया। तेज आंधी के कारण स्कूल की सीमेंट का सीट भी उड़ गया।


छज्जा गिरने से मलबे की चपेट ने आने से 13 बच्चे घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छज्जा गिरा, उस वक्त स्कूली बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की घटना बतायी जा रही है। घायल बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चे के हाथ भी फ्रैक्चर हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button