कोरबा
करिगाँव के बाद अब इस गाँव में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों से करेंगे सीधी बातचीत

कोरबा – सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा के मदनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही मदनपुर हैलीपैड पर उतरा, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उमड़ पड़े।
मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया। समाधान शिविर में सीएम साय जनता की समस्याएं और मांगें सुनकर मौके पर समाधान देंगे। प्रदेश के मुखिया से मिलने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




