रायपुर

केंद्रीय जेल में कवासी लखमा से मुलाकात करने पहुँचे सचिन पायलट…..

(रायपुर ब्यूरो) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की।

Advertisement

सुबह 10 बजे सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कवासी लखमा से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। हालांकि, मुलाकात को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement

इसके बाद, दोपहर 2 बजे पायलट कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी की हार की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button