
रायपुर : रायपुर पुलिस ने थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
डी.डी.नगर पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान पहले ही दो आरोपी—वीर अभिमन्यु देवदास (22) और तिलक सागर (21)—को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी कुल ₹2,30,000 बरामद किए गए थे।
मुख्य आरोपी दिनेश देवदास घटना के बाद से लगातार फरार था। पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में लगी हुई थी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने डी.डी.नगर क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाहन क्रमांक CG/04/MT/1626 और PB/08/CG/9176 जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
➡️ नाम: दिनेश देवदास
➡️ पिता का नाम: भागीरथी देवदास
➡️ उम्र: 24 वर्ष
➡️ पता: बंजारी नगर, केंद्रीय विद्यालय के पास, क्रांति चौक, थाना डी.डी.नगर, रायपुर
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डी.डी.नगर निरीक्षक एस.एन. सिंह, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सउनि. फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तंड सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, महिपाल सिंह, तथा थाना डी.डी.नगर से प्र.आर. अरुण तिवारी, अवधेश पांडेय, गेंदराम गेण्ड्रे और आर. रजनीश जंघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




