रायपुर

फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार….

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के धरमनगर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलावर खान और उसकी पत्नी परवीन बेगम करीब 16 वर्षों से रायपुर में निवास कर रहे थे।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने फर्जी मार्कशीट, पासपोर्ट, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनवा रखे थे। दिलावर ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था।

Advertisement

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए।दंपत्ति पर विदेशी नागरिक अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम सहित बीएनएस की कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पूछताछ जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button